दिल्ली सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक वन्यजीव मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, दिल्ली के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन शहर में वन्यजीव और पर्यावरण-पर्यटन की संभावनाओं को उजागर करेगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दिल्ली में पर्यटन मुख्यतः ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों पर केंद्रित रहा है, लेकिन इस कदम से राजधानी की समृद्ध जैव विविधता का अन्वेषण करने में मदद मिलेगी।
तीन दिवसीय वैश्विक वन्यजीव मेला इस महीने की 12 तारीख तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हितधारकों के विविध समूह को एक साथ लाया जा रहा है।
