भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
अगले दो-तीन दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।
