भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम इस महीने की 20 तारीख तक जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी के अनुसार, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी आज गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को इस महीने की 19 तारीख तक अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
