रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ब्राज़ील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी संबंधों की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और रक्षा-औद्योगिक सहयोग सहित आपसी हित के क्षेत्रों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
