ChatGPT का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स अभी भी सिर्फ इसके बेसिक फीचर्स का ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि इसमें कई ऐसे हिडन फीचर्स हैं जो आपके काम को बहुत आसान बना सकते हैं। अब ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट एआई असिस्टेंट बन गया है — जो ईमेल लिखने, रिलेशनशिप एडवाइस देने और आपके रोज़मर्रा के कई कामों में मदद करता है।
अब आप ChatGPT को अपने फोन के कैमरे से असली दुनिया दिखा सकते हैं। किसी पौधे, प्रोडक्ट या डिवाइस के बारे में जानना हो तो एडवांस्ड वॉइस मोड में जाएं और कैमरा आइकन पर टैप करें। ChatGPT कैमरे में नजर आने वाली चीज़ को पहचानकर उसकी पूरी जानकारी बता देता है।
अगर आपको फोन में कोई फीचर समझ नहीं आ रहा है तो आप स्क्रीन शेयर कर ChatGPT से रियल-टाइम मदद ले सकते हैं। ऐप खोलें, ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें और “शेयर स्क्रीन” का ऑप्शन चुनें। इसके बाद ChatGPT आपकी स्क्रीन देखकर लाइव गाइडेंस देगा।
AI इमेज या वीडियो बनाने के लिए अब किसी दूसरी ऐप की जरूरत नहीं। ChatGPT ऐप में मौजूद बिल्ट-इन टूल से आप इमेज जनरेट कर सकते हैं, जबकि Sora की मदद से एकदम असली जैसे दिखने वाले वीडियो भी बना सकते हैं।
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी बातचीत सेव हो, तो टेंपरेरी चैट मोड ऑन कर सकते हैं। यह इनकोग्निटो मोड की तरह काम करता है — इसमें की गई बातचीत न तो सेव होती है और न ही ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह फीचर उन बातचीतों के लिए बेस्ट है जो प्राइवेट या सेंसेटिव होती हैं।
इन फीचर्स के साथ ChatGPT अब सिर्फ बातचीत करने का टूल नहीं रहा, बल्कि एक पर्सनल एआई असिस्टेंट बन चुका है जो आपकी हर जरूरत को समझकर उसे पूरा करने में मदद करता है।
