केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज शाम नई दिल्ली में इस वर्ष का सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।
भारत के प्रथम सूचना एवं प्रसारण मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में, आकाशवाणी वार्षिक सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान का आयोजन करता है। इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित नेताओं, वैज्ञानिकों और इतिहासकारों ने इस व्याख्यान को मंच पर प्रस्तुत किया है।
व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत 1955 में हुई और पहला व्याख्यान सी. राजगोपालाचारी ने दिया था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, मोरारजी देसाई, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. करण सिंह, वसंत साठे, डॉ. के. कस्तूरी रंगन, प्रोफेसर एमजीके मेनन, डॉ. एमएस स्वामीनाथन, जस्टिस लीला सेठ, जेएन दीक्षित, अरुण जेटली, अजीत डोभाल, डॉ. एस जयशंकर और डॉ. एस सोमनाथ पहले ही व्याख्यान दे चुके हैं।
इस व्याख्यान की रिकॉर्डिंग 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित की गई है।
