विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के निमंत्रण पर आउटरीच पार्टनर्स के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए कनाडा के ओंटारियो का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डॉ. जयशंकर के जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री की भागीदारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
