राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है, जिसके कारण सुरक्षा जांच का समय सामान्य से अधिक हो गया है।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने यात्रियों को जारी परामर्श में आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं तथा अंतिम समय में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए हवाई अड्डे पर पहले ही पहुंच जाएं।
डायल ने यात्रियों को यह भी आश्वासन दिया कि सभी टीमें और हितधारक सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि असुविधा को कम किया जा सके और सभी के लिए सुरक्षित, सुचारू यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।
