व्हाट्सऐप आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जेन-जेड से लेकर बुजुर्ग लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp पर कुछ गलत आदतें आपके अकाउंट को परमानेंट बैन करा सकती हैं?
अकाउंट बैन होने के मुख्य कारण
-
स्पैम मैसेजिंग:
-
अगर आप उन लोगों को मैसेज भेजते हैं जिन्होंने आपका नंबर सेव नहीं किया है।
-
एक ही मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड करना।
-
अजनबियों को अनजाने में ग्रुप में जोड़ना।
WhatsApp इसे स्पैम मानता है। कुछ ही रिपोर्ट्स मिलने पर आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। खासकर बिजनेस अकाउंट्स में यह समस्या ज्यादा होती है।
-
-
गाली, धमकी और नफरत फैलाना:
-
किसी को गाली देना, धमकी देना या ब्लैकमेल करना।
-
नफरत और हिंसा फैलाने वाली सामग्री शेयर करना।
ऐसी शिकायतें मिलने पर WhatsApp अकाउंट को परमानेंट बैन कर सकता है।
-
-
फेक WhatsApp ऐप्स का इस्तेमाल:
-
WhatsApp Plus जैसे ऐप्स जिनमें डिलीटेड मैसेज दिखाने, दो अकाउंट चलाने जैसे फीचर्स हैं।
-
ये ऐप्स WhatsApp की नीतियों के खिलाफ हैं और सिक्योरिटी खतरे पैदा कर सकते हैं।
ऐसे ऐप्स का पता चलने पर नंबर तुरंत बैन हो सकता है।
-
बैन होने की प्रक्रिया
-
पहली गलती पर अकाउंट आमतौर पर कुछ घंटों या दिनों के लिए बंद होता है।
-
वही गलती दोहराने पर परमानेंट बैन लग सकता है।
-
अगर अकाउंट परमानेंट बैन हो गया, तो:
-
पुरानी चैट, ग्रुप और बिजनेस कॉन्टैक्ट्स सब खत्म हो जाएंगे।
-
उस नंबर से WhatsApp दोबारा नहीं चल पाएगा।
-
बैंक, आधार और ऐप्स जैसे Ola-Uber में OTP भी नहीं आएगा।
-
नया नंबर लेना पड़ेगा और उसी नंबर से WhatsApp एक्टिव करना होगा।
-
