आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज (कॉन्स्टिपेशन) एक आम समस्या बन गई है। इसके कारण मल कठोर, सूखा और गांठदार हो जाता है, और मल त्याग कठिन और दर्दनाक हो सकता है। लंबे समय तक कब्ज बनी रहने पर बवासीर, एनल फिशर, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कई लोग दवाइयों और घरेलू उपायों के बावजूद राहत नहीं पा पाते। इस समस्या का सरल और असरदार उपाय न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में साझा किया है।
उपाय का तरीका:
-
पका हुआ पपीता लें और काटकर आधा कटोरी पपीते के टुकड़े तैयार करें।
-
पपीते में एक चम्मच पानी में भिगोए हुए चिया सीड्स डालें।
-
इसके ऊपर दालचीनी पाउडर छिड़कें।
-
इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते से पहले खाएं।
-
लगातार तीन दिन तक इस मिश्रण का सेवन करें।
इस उपाय के फायदे
1. पपीता
-
पाचन के लिए बेहद फायदेमंद।
-
इसमें भरपूर फाइबर और एंजाइम पपेन होता है, जो भोजन को पचाने और मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
-
नियमित सेवन से मल त्याग आसान होता है और पेट की सफाई में मदद मिलती है।
2. चिया सीड्स
-
घुलनशील फाइबर से भरपूर।
-
पानी में भिगोने पर जेल बनाते हैं, जिससे मल मुलायम होता है।
-
पपीते के साथ खाने से कब्ज पर असर दोगुना होता है।
3. दालचीनी
-
पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
-
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से गैस और सूजन कम होती है।
-
हल्का तीखा स्वाद पपीते और चिया के मिश्रण को और स्वादिष्ट बनाता है।
4. पर्याप्त पानी
-
इस मिश्रण के असर को बढ़ाने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है।
-
पानी फाइबर को काम करने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
