आयुर्वेद में तिल के बीजों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तिल दो प्रकार के होते हैं—सफेद और काले। इन्हें कई व्यंजनों और मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। खासतौर पर सफेद तिल सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं, क्योंकि इनमें पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच तिल का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
1. पाचन के लिए लाभकारी
तिल के बीज उच्च मात्रा में फाइबर प्रदान करते हैं, जो पाचन को सुचारू बनाता है। नियमित रूप से खाली पेट सेवन करने से कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।
2. कमजोरी दूर करने में सहायक
तिल में मौजूद हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। कमजोरी महसूस होने पर तिल का सेवन शरीर को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है।
3. हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो हृदय को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित सेवन से हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाता है
तिल में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हैं। यह जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों की कमजोरी रोकने में भी कारगर है। सुबह खाली पेट इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
5. मानसिक तनाव कम करने में मददगार
तिल मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला लिपोफोलिक एंटीऑक्सीडेंट याददाश्त को मजबूत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है। खाली पेट सेवन करने से मन शांत रहता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।
