11दिसंबर । एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल में, मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने कल रात चेन्नई में नियमित समय में 1-1 से समाप्त हुए मैच के बाद शूट-आउट में स्पेन को 3-2 से हराकर अपना आठवां खिताब वापस हासिल कर लिया
जर्मनी ने 26वें मिनट में जस्टस वारवेग के गोल से बढ़त बनाई। स्पेन ने 33वें मिनट में निकोलस मुस्तारोस के गोल से बराबरी कर ली।
शूटआउट में स्पेन के लिए पाब्लो रोमन और जुआन प्राडो ने गोल किए, जबकि जर्मनी के बेनेडिक्ट गेयर, एलेक वॉन श्वेरिन और बेन हासबैक ने गोल दागकर जीत पक्की कर दी।
इससे पहले कल मेजबान भारत ने अर्जेंटीना पर 4-2 से जीत हासिल करके कांस्य पदक जीता था।
इससे पहले, बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया था।
