अगर आप नए साल के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro तक पर इस समय क्रोमा, अमेजन और फ्लिपकार्ट तीनों प्लेटफॉर्म पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि नए और पुराने दोनों ही मॉडल्स पर तगड़ी छूट दी जा रही है।
अगर अब तक बजट की वजह से आप आईफोन खरीदने से खुद को रोक रहे थे, तो अब बचत का जबरदस्त मौका है। इन डील्स का फायदा उठाकर आप अपने लिए या किसी दोस्त और फैमिली मेंबर के लिए नया आईफोन खरीद सकते हैं।
iPhone 15 पर कहां मिल रहा है सबसे सस्ता?
59,900 रुपये की कीमत वाला iPhone 15 क्रोमा पर 57,990 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 55,990 रुपये रह जाती है।
वहीं, अमेजन पर यह फोन बिना किसी बैंक ऑफर के 54,999 रुपये में मिल रहा है।
सबसे सस्ता सौदा फ्लिपकार्ट पर देखने को मिल रहा है, जहां iPhone 15 सिर्फ 51,999 रुपये में उपलब्ध है।
अगर आप iPhone 15 Plus खरीदना चाहते हैं, तो क्रोमा पर इसे 3,510 रुपये की बचत के साथ 66,390 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16e पर भी दमदार डील
इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ iPhone 16e क्रोमा पर 52,390 रुपये में लिस्टेड है। ICICI और SBI बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिसके बाद इसकी कीमत 50,390 रुपये रह जाती है।
दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन 51,999 रुपये में उपलब्ध है, हालांकि यहां कोई बैंक ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
iPhone 17 Pro पर भी बचत का मौका
सितंबर में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro भी ग्राहकों को बचत का मौका दे रहा है। हालांकि इसकी MRP में सीधी कटौती नहीं हुई है, लेकिन क्रोमा और फ्लिपकार्ट दोनों पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
इस ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये से घटकर करीब 1,30,000 रुपये रह जाती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भारी छूट
आईफोन के अलावा अगर आप एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन देख रहे हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी जबरदस्त ऑफर चल रहा है। भारत में यह फोन 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल रिलायंस डिजिटल पर यह सिर्फ 77,999 रुपये में लिस्टेड है।
इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 76,999 रुपये रह जाती है।
