प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। विभिन्न विषयों पर उनके विचार हमेशा विचारशील और ज्ञानवर्धक होते हैं।
दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नवउद्घाटित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी हुई। यह इमारत वास्तव में ‘नागरिक देवो भव’ का प्रतीक है – सेवा, करुणा, कर्तव्य और राष्ट्रप्रथम का एक पवित्र स्थान। सेवा के माध्यम से शासन का एक सशक्त प्रतीक। साथी नागरिकों को शुभकामनाएं।
