संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि पर्यटन संस्कृति और साझा मानवीय आकांक्षा का उत्सव है। उन्होंने ये बातें नई दिल्ली में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसएफ) टूरिज्म लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए कहीं। मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे भारत एक अग्रणी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, पर्यटन उसके विकासात्मक दृष्टिकोण का केंद्र बना हुआ है
श्री शेखावत ने कहा कि देश का पर्यटन तंत्र शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आजीविका का स्रोत है। भारत में पर्यटकों की भारी रुचि को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका से लगभग 18 लाख पर्यटक भारत आए थे।
