उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा को केवल व्यावसायिक बैठकों तक सीमित न रहकर समाज से जुड़ना चाहिए और समावेशी विकास में योगदान देना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने छात्रों से आग्रह किया कि वे सफलता को केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व से परिभाषित करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नैतिक नेतृत्व, सत्यनिष्ठा और विश्वास मजबूत संस्थानों की नींव हैं और युवाओं को सलाह दी कि वे शॉर्टकट के बजाय चरित्र और लाभ के बजाय उद्देश्य को चुनें।
