नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल और 3 मई को बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 28 से 3 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 30 अप्रैल के दौरान बरसात होने का अनुमान है.
यूपी का कैसा रहेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 28 अप्रैल से 2 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल तक और पूर्वी राजस्थान में 28 से 3 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28-29 अप्रैल के दौरान तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है.
कहां कब बारिश होगी
27 से 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर
28 से 30 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश
28 से 3 मई तक बारिश-बर्फबारी
27 से 30 अप्रैल तक पंजाब-हरियाणा
28 से 2 मई तक वेस्ट और ईस्ट यूपी में
28 से 3 मई तक पूर्वी राजस्थान में
28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में 28 अप्रैल को बादल घिरे रहने की संभावना है. दो से तीन बार गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 29 अप्रैल को भी बादल घिरे रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने का अनुमान है. आंधी, बारिश, तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. 30 अप्रैल को भी बादलों के साये में मौसम सुहाना रह सकता है.
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान बिजली गिरने, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश आने का अनुमान है. मेघालय और असम में 27 अप्रैल को, नगालैंड में 27-28 अप्रैल को, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी आने का अलर्ट है. ये हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 अप्रैल से 2 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 1 मई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी है.
