लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि आस्था, तपस्या, आत्मसंयम और भक्ति का यह पवित्र अवसर लोगों को आत्मचिंतन, सेवा और सद्गुणों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और नई ऊर्जा लाए।
