रायपुर । गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में हजारों श्रद्धालुओं ने चारों दादागुरुदेव के दर्शन वन्दन कर बड़ी पूजा में भाग लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस अवसर पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के प्रतिष्ठाचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए गुणानुवाद किया गया।
महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि वर्तमान में खरतरगच्छ परम्परा के गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कोटिशः वन्दना। गुरुदेव के शुभ हस्ते अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ जीर्णोद्धार सहित देशभर में 257 जिनमंदिर व दादाबाड़ीयों की प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई है। गुरूदेव के मुखारविंद से 165 भव्य आत्माओं ने भगवती जैन दीक्षा ग्रहण की है , जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की पावन निश्रा में देशभर में 17 महामंगलकारी उपद्यान तप आराधना व 24 छःरी पालित संघ की यात्रा सम्पन्न हुई है । ऐसे पूज्य गुरुदेव जिनमणिप्रभ सूरीश्वर को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट पूजन वंदन करता है।
गुरुपूर्णिमा पर 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 10 से 30 अगस्त तक की घोषणा की गई। 9 अगस्त रविवार को मूर्ति कलश व अखण्ड दीपक की स्थापना की जावेगी। विधिकारक विमल गोलछा स्थापना विधी सम्पन्न करेंगे । गुरुपूर्णिमा पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में प्रसिद्ध भजन गायक वर्धमान चोपड़ा , निर्मल पारख , सरला बैद ने गुरुभक्ति के भजन से शमा बांध दिया। पूजा में श्रीमती मंजू कोठारी , शैला बरड़िया , कीर्ति लोढ़ा, मधु पारख, प्रसन्न चोपड़ा, मनीष बरड़िया , ममता जैन , डॉ योगेश बंगानी , संतोष झाबक , अरुणा कोठारी , ममता बरमट , स्नेहा बड़िया , अनीता सेठिया, नेहा झाबक ममता पारख , सपना गोलछा, वर्षा सांखला, ममता नाहर, सतीश गोलछा अशोक कोचर, गगन बरडिया उमेद झाबक उपस्थित थे।
