अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के दूसरे चरण की आज सुबह चंद्रमा की सतह से टक्कर हो गई। यह घटना भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हुई।
फाल्कन 9 रॉकेट को 15 जनवरी, 2025 को दो वाणिज्यिक रोबोटिक चंद्र लैंडर ले जाने के लिए भेजा गया था। रॉकेट का पहला चरण अपना मिशन पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया, जबकि दूसरा चरण अंतरिक्ष में भटक गया था।
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस टक्कर से चंद्रमा की सतह पर लगभग 20 से 30 मीटर व्यास का एक गड्ढा बन गया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि चंद्रमा से किसी कृत्रिम वस्तु के टकराने की इस दुर्लभ घटना ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आंकड़े प्रदान किये हैं जिससे चंद्रमा की सतह के बारे में नई जानकारी मिली है और भविष्य में चंद्रमा पर खोज के मिशनों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
