भारत और सिंगापुर ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा में आठ क्षेत्रों के अंतर्गत द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय परामर्श का 19वां दौर कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के पूर्वी देशों के प्रभारी सचिव रुद्रेंद्र टंडन और सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव ल्यूक गोह ने की।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया। व्यापक रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा पिछले वर्ष सितंबर में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की भारत यात्रा के दौरान तय की गई थी ।
