अखरोट खाने का सही तरीका
अखरोट को ड्राई फ्रूट्स का ‘किंग’ माना जाता है। दिमाग की तरह दिखने वाला यह नट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई और मिनरल्स शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन किसी भी चीज का फायदा तो तब मिलता है जब उसका सही तरीके और सही मात्रा में सेवन किया जाए। अगर आप अखरोट को अपनी दिनचर्या में सही तरीके से शामिल करते हैं, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधार सकता है। यहां हम जानेंगे कि रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते हैं और सेवन का सही तरीका क्या है।
किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 1 से 2 अखरोट (लगभग 28-30 ग्राम) खाने की सलाह देते हैं। बच्चे रोजाना 1 साबुत अखरोट खा सकते हैं।
अखरोट खाने के फायदे
दिमाग को रखे तेज: अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करता है। यह याददाश्त बढ़ाने और न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर से बचाने में मदद करता है।
दिल की सेहत में सुधार: इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, वजन नियंत्रित करे: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जो ओवरईटिंग से बचाकर वजन घटाने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत: इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं।
बेहतर नींद: अखरोट में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है, जो तनाव को दूर कर अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं। भिगोने से इसके फिएटिक एसिड का लेवल कम होता है, जिससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से पचा और सोख पाता है। आप इसे सुबह के नाश्ते, ओट्स, फ्रूट सलाद या स्मूदी में क्रश करके भी मिला सकते हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है या शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है, तो बिना भिगोए सूखा अखरोट ज्यादा मात्रा में न खाएं।
