जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त । विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा निवासी श्रीमती सावित्री यादव आज अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं। उनके जीवन में महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता से सकारात्मक बदलाव आया। श्रीमती सावित्री यादव के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का माध्यम बनी है।
योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि ने उन्हें आर्थिक संबल देने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती सावित्री यादव कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। वे कहती हैं कि विष्णु भैया के नेतृत्व में मिल रही यह सहायता उनके जैसे परिवारों के लिए मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा बनी है। श्रीमती सावित्री कहती हैं कि इस राशि से वे परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ थोड़ी बचत भी कर पा रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विष्णु भैया की ओर से मिला भरोसा और संबल है, जिसने परिवार की आर्थिक चिंता कम करने के साथ भविष्य के लिए भी विश्वास जगाया है। महतारी वंदन योजना आज सावित्री जैसी अनेक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
