बलरामपुर, 16 सितम्बर 2026/
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बलरामपुर में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें 125 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी प्रथम, रोशनी द्वितीय और सुमन तृतीय रहीं। चित्रकला में आरती सिंह एवं पायल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम, प्राजंलि एवं जाहनेआरा ने द्वितीय तथा ज्योति प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अरविंद यादव ने बाजी मारी, जबकि लकी राम दूसरे और प्रमिला तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज में भी मनीषा कुमारी ने पहला स्थान हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की। इस स्पर्धा में पूजा सिंह द्वितीय और प्रमिला सिंह तृतीय रहीं।
संस्था के प्राचार्य श्री चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता और प्रभारी श्री रविशंकर श्रीवास ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और ओजोन परत की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
