Trending देश प्रेरक प्रसंग :- अधिकार और कर्तव्य Divya Chinta April 9, 2024 एक बार स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पास उनके एक परिचित सज्जन एक ऐसे छात्र को लेकर आये , जो नवीं कक्षा में लगातार दो वर्षों से अनुतीर्ण होता आ रहा था | वे सज्जन यह चाहते थे की जाकिर साहब अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग कर उस छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण कर उसे दसवीं कक्षा में दाखिल करायें | उस समय हुसैन जामिया मिलिया में उपकुलपति थे | जब उन सज्जन ने जाकिर साहब से इस सम्बन्ध में प्रार्थना की, तो वे उनकी ओर प्रथम तो देखते रहे | फिर बोले, ‘’अच्छा तो आप चाहते हैं कि मैं अपने खसूसी अख्त्यारात का गलत इस्तेमाल करूँ ? कोई बात नहीं | आप दफ्तर से बी. ए. का एक फार्म ले आइए, मैं इन्हीं बी. ए. में दाखिला दिये देता हूँ, क्योकिं मेरे अख्त्यारात में यह भी है | जब गलत कार्य करने आये हैं, तो बड़ा गलत काम ही क्यों नहीं कराते ?’’ यह सुन वे महोदय झेंप गये | तब जाकिर साहब पुनः बोले, ‘’मुझे आपसे येसी कोई उम्मीद न थी | मेरी आपके प्रति जो भावना थी, उस पर अपने पानी फेर दिया |’’ अब वे सज्जन और छात्र दोनों बड़े लज्जित हुए और क्षमा माँगकर उन्होंने फ़ौरन राह ली | Post navigation Previous जयंती विशेष :- डा. हेडगेवार की दूरदृष्टि अतुलनीय थीNext नव भाजपा प्रवेशियों की ग्रामीण मंडलों में हुई बैठक Related Stories कोकीन सेवन के मामले में क्रिस लिन पर लगा था एक महीने का प्रतिबंध, पुनर्वास कार्यक्रम भी पूरा किया Trending खेल कोकीन सेवन के मामले में क्रिस लिन पर लगा था एक महीने का प्रतिबंध, पुनर्वास कार्यक्रम भी पूरा किया November 6, 2026 अंतर-महाविद्यालय महिला हॉकी : भारती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और इंदिरा गांधी संस्थान ने सुपर लीग में बनाई जगह Trending खेल अंतर-महाविद्यालय महिला हॉकी : भारती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और इंदिरा गांधी संस्थान ने सुपर लीग में बनाई जगह November 6, 2026 स्टॉक मार्केट में वेक्ट्रास एनप्रोकोन की सांकेतिक बढ़त के साथ लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को मामूली मुनाफा Trending व्यापार स्टॉक मार्केट में वेक्ट्रास एनप्रोकोन की सांकेतिक बढ़त के साथ लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को मामूली मुनाफा November 6, 2026