केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की शुरुआत की है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर की समिति बनाकर इस मिशन को आंदोलन का रूप देने का काम किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि मैंने गुरुकुल के खेतों में प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक रूप देखा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि के इस मॉडल को देखें और धीरे-धीरे ही सही, इसे अपनाएं।
