छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी साेमवार से शुरू हाे रहा है। इसके लिए रणनीति तैयार करने कांग्रेस विधायक दल की 24 फरवरी को बैठक आयाेजित की गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के निवास में शाम 6 बजे से होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ-साथ सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। बैठक में और पूर्व मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।
