प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में एक उद्घाटन सत्र, सात मंत्रिस्तरीय सत्र और 14 विषयगत सत्र शामिल हैं, जिनमें औद्योगिक विकास, वैश्विक व्यापार साझेदारी और असम के जीवंत एमएसएमई क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें 240 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। हमारे संवाददाता से और अधिक जानकारी।
प्रधानमंत्री कई गणमान्य व्यक्तियों, राजनयिकों और उद्योगपतियों की मौजूदगी में सुबह 10:30 बजे एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस सत्र में असम के राज्यपाल एल.पी. आचार्य, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री, 61 राजनयिक, कई देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आज एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन के दोपहर के सत्र में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
