केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा कल शाम ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। आज, वे भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में अच्छे, अनुकरणीय व्यवहार और नवाचार पर 9वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, साथ ही पुरी में 16वें कॉमन रिव्यू मिशन की रिपोर्ट का अनावरण करेंगे। शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा किया जा रहा है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग और विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के भी उद्घाटन समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन के बाद, श्री नड्डा पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगे। इसके अलावा, श्री नड्डा आज दोपहर भुवनेश्वर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर ओडिशा में पार्टी के मामलों पर चर्चा करेंगे।
