राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उनके द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ करेंगी।
कल राष्ट्रपति बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। शाम को वह मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।
बुधवार को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
