प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2025 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।
तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग आज से 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष का विषय है “कालचक्र – लोग, शांति और ग्रह”। इस कार्यक्रम के दौरान, दुनिया के निर्णयकर्ता और विचारक छह विषयगत स्तंभों पर विभिन्न प्रारूपों में बातचीत के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ेंगे।
इनमें राजनीति में रुकावट: बदलती रेत और बढ़ती लहरें; ग्रीन ट्रिलेमा का समाधान: कौन, कहाँ और कैसे, तथा डिजिटल ग्रह: एजेंट, एजेंसियाँ और अनुपस्थितियाँ शामिल हैं। आकाशवाणी संवाददाता:
10वें रायसीना डायलॉग में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
प्रतिभागियों में मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत के प्रमुख, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान, अग्रणी थिंक टैंक के विशेषज्ञ और युवा शामिल हैं।
इस संवाद में 3500 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे तथा इसकी कार्यवाही को दुनिया भर में लाखों लोग विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर देखेंगे।
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जो वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
हर वर्ष राजनीति, व्यवसाय, मीडिया और नागरिक समाज के नेता विश्व की स्थिति पर चर्चा करने तथा समसामयिक मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सहयोग के अवसरों की खोज करने के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होते हैं।
