रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के अपने समकक्ष रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, सूचना विनिमय, हिंद-प्रशांत और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने जहाज निर्माण, उपकरण और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की, जिससे दोनों देशों के बीच कौशल, प्रौद्योगिकी और पैमाने में पूरकताओं का लाभ उठाया जा सके। दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संबंधित प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने के साथ-साथ अपने-अपने रक्षा प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों और संगठनों को जोड़ने पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत नीदरलैंड के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।
