केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाकर परिसीमन के मुद्दे पर ध्यान दे रही है। मंत्री ने कल श्रीरंगम तिरुचि में कम्बरामायणम प्रवचन में भाग लिया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में परिसीमन का कोई मुद्दा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पर्यटन में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश में आध्यात्मिक पर्यटन को सक्षम बनाने और सदियों पुरानी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास हुआ है। श्री शेखावत ने कहा कि श्रीरंगनाथ के ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन करने से उन्हें शांति और स्फूर्ति मिली।
