आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन डेटिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है, लेकिन एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें महिलाओं द्वारा अपने पार्टनर की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की बढ़ती प्रवृत्ति का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि कुछ शहरों में महिलाएं अपने पार्टनर की ऑनलाइन गतिविधियों पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं, और यह ट्रेंड रिश्तों में प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर रहा है। टेक्नोलॉजी ने प्यार और रिश्तों की परिभाषा को बदल दिया है, लेकिन क्या इस बदलाव ने रिश्तों में विश्वास को कमजोर कर दिया है?
CheatEye.ai की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में 27.4% सर्चेस इस उद्देश्य से की जाती हैं कि पता किया जा सके कि पार्टनर धोखा दे रहा है या नहीं। इसके अलावा, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और ग्लासगो जैसे शहर भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जहां महिलाएं अपने पार्टनर पर नजर रखने के लिए डेटिंग ऐप्स का उपयोग कर रही हैं। मैनचेस्टर में 8.8% सर्चेस केवल इस लिए होती हैं कि यह जानने के लिए कि पार्टनर बेवफाई तो नहीं कर रहा। बर्मिंघम में 8.3% सर्चेस बेवफाई की पुष्टि करने के लिए की जाती हैं। वहीं, ग्लासगो शहर में 4.7% लोग अपने पार्टनर को ट्रैक करने के लिए डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
इन आंकड़ों से यह साफ जाहिर होता है कि आज के मॉडर्न रिश्तों में भरोसे की कमी बढ़ रही है।
