नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस अवसर पर उनकी पत्नी शोभा विजेंद्र भी उनके साथ उपस्थित रहीं। गुप्ता ने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद की कामना की। इस दौरान दंपति ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
दर्शन के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस पावन मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना एक अत्यंत विनम्र अनुभव है। इस स्थान की दिव्य ऊर्जा आत्मिक शांति प्रदान करती है। यह यात्रा न केवल अध्यक्ष की गहरी आध्यात्मिक भावना को दर्शाती है बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के प्रति उनके सम्मान को भी प्रकट करती है।
