केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को खत्म कर रही है। सोशल मीडिया पर एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के उनके सपने को साकार करने के लिए देश की एजेंसियों ने ड्रग माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए हैं और असम में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 24.32 करोड़ रुपये की 30.4 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ड्रग्स के खिलाफ अभियान निर्ममता से जारी रहेगा। गृह मंत्री ने इस सफलता के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, असम पुलिस और सीआरपीएफ को बधाई दी।
