प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आए श्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी भाग नहीं लिया। अपने आगमन के तुरंत बाद, श्री मोदी ने हवाई अड्डे पर एक संक्षिप्त बैठक की और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।
