नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने अटल आदर्श और नवयुग स्कूलों के छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि इस वर्ष कक्षा 12 के 7 स्कूलों और कक्षा 10 के 22 स्कूलों ने सौ प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। यह उपलब्धि छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
चहल ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समय-समय पर प्रेरक संवाद और मार्गदर्शन ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उनके प्रदर्शन में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों को तनावमुक्त रहने में सहायक होते हैं बल्कि परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए भी प्रेरित करते हैं।
