नई दिल्ली, 14 मई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ जन शिकायतों पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान राजधानी में शिकायत प्रणाली को और विकसित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी की जन शिकायत प्रणाली और और विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को वह नंबर याद होना चाहिए। उस पर शिकायत करते ही उसका समाधान भी होना चाहिए। ऐसी प्रणाली विकसित करने पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता की एक आवाज पर उसके सारे काम होने चाहिए। सरकारी दफ्तरों में शिकायत बाक्स रखने जा रहे हैं, जहां लोग अपनी शिकायत पत्र डाला सकेंगे। लोग शिकायत पत्र में अपनी पहचान बताए या न बताए यह उनकी मर्जी पर निर्भर होगा। इन शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय सीधा देखेंगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान जन शिकायत प्रणाली दुरुस्त नहीं रही। जनता की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंची। सरकार के पास जो शिकायतें पहुंची उसका भी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की शिकायतों को लेकर बेहद गंभीर है। जनता की आवाज तुरंत सरकार के पास पहुंचे ऐसी प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी विभाग भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगी।
