सूरजपुर, 22 मई। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत तुलसी, जनपद पंचायत सूरजपुर के निवासी प्रेमचंद राजवाड़े ने सुशासन तिहार के अंतर्गत इ इलेक्ट्रिक ट्रायसायकल के लिए आवेदन किया था। प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज गुरूवार को उन्हें ट्रायसायकल उपलब्ध कराया गया।
विधायक भूलन सिंह एवं छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद राजवाड़े ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
