दिल्ली विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल विश्वविद्यालय परिसर में अघोषित दौरे पर आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि श्री गांधी एक घंटे से अधिक समय तक डीयूएसयू कार्यालय में रहे और इस दौरान कार्यालय को सुरक्षा घेरे में रखा गया। विश्वविद्यालय ने श्री गांधी के दौरे की निंदा की और कहा कि यह दूसरी बार था जब वे बिना किसी सूचना के विश्वविद्यालय आए थे।
