नई दिल्ली। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली विद्युत बोर्ड के 18,737 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई राहत में एक जनवरी 2025 से दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पहले यह दर 53 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 55 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्री ने बताया कि सरकार के इस कदम से दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनार्थियों को न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि वह अपने परिवार के खर्चों को वहन करने में भी सक्षम हो सकेंगे। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने केवल कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण की सोच रखती है बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है।
