केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण के लिए थीम के रूप में इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म का अनावरण किया है।
इस वर्ष का विषय भविष्य को आकार देने तथा उद्योग और बुनियादी ढांचे से लेकर समाज और स्थिरता तक सभी क्षेत्रों में वास्तविक, परिवर्तनकारी बदलाव लाने में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।
कल सभा को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि आज भारत दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश ने कभी भविष्य के आने का इंतजार नहीं किया, बल्कि हमेशा उसे आकार दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दुनिया भर में सबसे मजबूत दूरसंचार नेटवर्क और प्रणालियों में से एक का निर्माण किया है जो अत्याधुनिक, ग्राहक उन्मुख और सेवा उन्मुख है।
विषय पर प्रकाश डालते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि परिवर्तन की यात्रा भारत का मार्गदर्शक रही है। श्री सिंधिया ने कहा कि भारत आज उन शीर्ष छह देशों में शामिल है जो 6जी पेटेंट के लिए आवेदन कर रहे हैं।
मंत्री ने संचार मित्र योजना भी शुरू की, जिसका उद्देश्य डिजिटल राजदूत के रूप में कार्य करने के लिए एक व्यापक युवा नेटवर्क को सशक्त बनाना है, जिससे दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र और नागरिकों के बीच संबंध और मजबूत होंगे
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष का संस्करण सहयोग को बढ़ावा देने, अत्याधुनिक प्रगति को प्रदर्शित करने, तथा तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल परिदृश्य की चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान देने के माध्यम से अपने पूर्ववर्तियों की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा करता है।
