क्या है पूरा मामला?
एक साइबर रिसर्च टीम ने अपनी जाँच में ऐसे 20 ऐप्स की पहचान की है जो असली दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन वास्तव में ये नकली ऐप्स हैं. ये ऐप्स यूज़र्स से उनका सीक्रेट वॉलेट फ्रेज (12-वर्ड रिकवरी कोड) मांगते हैं. जैसे ही कोई यूज़र यह कोड डालता है, हैकर्स को वॉलेट का पूरा नियंत्रण मिल जाता है, जिसके बाद आपके अकाउंट में रखी क्रिप्टोकरेंसी मिनटों में चुराई जा सकती है.
ऐसे ऐप्स कैसे फैलाते हैं अपना जाल?
ये ख़तरनाक ऐप्स आमतौर पर गेमिंग या वीडियो एडिटिंग जैसे लोकप्रिय ऐप्स के डेवलपर अकाउंट्स के माध्यम से Google Play Store पर अपलोड किए जाते हैं. इनका डिज़ाइन और इंटरफ़ेस असली ऐप्स जैसा होता है, जिससे यूज़र्स धोखा खा जाते हैं. कई बार तो इन ऐप्स की प्राइवेसी पॉलिसी में ऐसे लिंक छिपे होते हैं जो फ़िशिंग वेबसाइट्स से जुड़ते हैं.
ये ऐप्स हैं सबसे ज़्यादा ख़तरनाक
यदि आपके फ़ोन में नीचे दिए गए किसी भी ऐप का नाम है, तो उसे बिना देर किए तुरंत डिलीट कर दें:
- BullX Crypto
- Suiet Wallet
- Raydium
- SushiSwap
- OpenOcean Exchange
- Hyperliquid
- Meteora Exchange
- Pancake Swap
- Harvest Finance Blog
क्या करें और क्या न करें?
- करें: कोई भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसके रिव्यू और रेटिंग को ध्यान से पढ़ें.
- करें: केवल आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें.
- न करें: क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े किसी भी ऐप पर अपना रिकवरी फ़्रेज (recovery phrase) कभी भी शेयर न करें.
- करें: अपने फ़ोन में एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर रखें और समय-समय पर स्कैन करते रहें.
ऑनलाइन दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है यदि हम सतर्क न रहें. आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर सकती है. इसलिए सावधानी बरतें और ऐसे फ़र्ज़ी ऐप्स को तुरंत अपने फ़ोन से हटाएँ.
