दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दे दी है। इससे शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह अध्यादेश इस साल अप्रैल से पूर्वव्यापी रूप से लागू हो जाएगा।
