प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की अपनी सफल यात्रा पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने कनाडा के लोगों को धन्यवाद दिया और जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए कनाडा सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई और देश वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
