दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि समर्पित 100 देवी इलेक्ट्रिक बसें राजधानी के नौ मार्गों पर चलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को इलेक्ट्रिक मोड में बदलना, परिवहन प्रणाली को अपडेट करना और जनता को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करना है।
