प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से सरकार द्वारा आयोजित एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह की औपचारिक शुरुआत होगी।
वे एक प्रतिष्ठित जैन आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे। साल भर चलने वाले इस समारोह में देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक पहल शामिल होंगी, जिसका उद्देश्य उनके जीवन और विरासत का जश्न मनाना और उनके संदेश को फैलाना है। आचार्य विद्यानंद जी महाराज ने जैन दर्शन और नैतिकता पर 50 से अधिक रचनाएँ लिखीं।
उन्होंने भारत भर में प्राचीन जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा, विशेषकर प्राकृत, जैन दर्शन और शास्त्रीय भाषाओं के लिए काम किया।
