अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देशों द्वारा पारस्परिक शुल्क चुकाने की नई 1 अगस्त की समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। कल, ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत कर लगाने के साथ-साथ एक दर्जन अन्य देशों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा की, जो 1 अगस्त से लागू होंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर संबंधित देशों के नेताओं को संबोधित पत्र पोस्ट करके इसकी सूचना दी।
