लौकी की सब्जी को देखकर अक्सर लोग नाक मुंह बनाने लगते है. लेकिन लौकी की भुजिया यानी लच्छेदार और क्रिस्पी भुजिया एक ऐसा स्वाद देती है जो किसी भी पैकेट स्नैक्स को टक्कर दे सकती है. इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है. यह झटपट बनने वाला स्नैक है जिसे आप स्टोर करके भी रख सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
लौकी – 2 कप (कद्दूकस की हुई, पानी निचोड़ लें)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (और भी क्रिस्पी बनाने के लिए)
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
अजवाइन – 1/2 टीस्पून (पाचन के लिए)
तेल – तलने के लिए
PrabhatKhabar2PrabhatKhabar2
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Ujjwal Nikam : उज्ज्वल देवराज निकम कसाब से ऐसे हैं जुड़े, अब राज्यसभा के लिए मनोनीत
Nimisha Priya : क्या केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टलेगी, 16 जुलाई को यमन में मिलनी है सजा
Air India Plane Crash Report : बोइंग विमान का स्विच खुद ऑन या ऑफ नहीं हो सकता, इरादतन किया गया होगा बंद; जिसने कराई दुर्घटना
Crispy Lauki Bhujiya Recipe: क्रिस्पी लौकी भुजिया रेसिपी के लिए आपको चाहिए ये आवश्यक सामग्री
Image 188
Crispy lauki bhujiya recipe
लौकी – 2 कप (कद्दूकस की हुई, पानी निचोड़ लें)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (और भी क्रिस्पी बनाने के लिए)
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
अजवाइन – 1/2 टीस्पून (पाचन के लिए)
तेल – तलने के लिए
Lauki Bhujiya Recipe: घर पर इस तरह बनाएं ये कुरकुरी लौकी भुजिया
Lauki Bhujiya 1
Crispy lauki bhujiya recipe
Step 1: लौकी को तैयार करें
लौकी को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें.
अब इसे हाथ से अच्छी तरह दबाकर सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें, वरना भुजिया कुरकुरी नहीं बनेगी.
Step 2: मिश्रण बनाएं
एक बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी लें.
इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, चाट मसाला और अजवाइन डालें.
सबको अच्छे से मिक्स करें.
अगर जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी डालें, लेकिन मिश्रण थोड़ा टाइट और गाढ़ा होना चाहिए.
Step 3: भुजिया तलें
एक कड़ाही में तेल गरम करें.
मिश्रण को भुजिया जाल (सेव मेकर या भुजिया प्रेस) में भरें.
तेल में दबाकर भुजिया को हल्के हाथ से गोल घुमा कर डालें.
मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक तलें.
जब रंग सुनहरा हो जाए तब निकाल कर टिश्यू पेपर पर रखें.
इसी तरह पूरा मिश्रण तल लें.
ठंडी होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. चाय या कॉफी के साथ, दाल-चावल के साथ पापड़ की तरह या बच्चों को स्नैक के रूप में दें.
फायदे:
बाजार जैसी स्वादिष्ट भुजिया घर पर
बिना प्रिजर्वेटिव्स के
लौकी के फायदे और टेस्ट – दोनों एक साथ
तो इस बार जब घर में लौकी हो और सब्जी का मन न हो, तो बनाएं ये लच्छेदार लौकी भुजिया – एकदम क्रिस्पी, चटपटी और स्वाद से भरपूर.
